राज्यराष्ट्रीय

रक्षाबंधन पर महिलाओं और एक सहयात्री को मिलेगी मुफ्त बस सेवा, पहले से बुक टिकट होंगे 31 अगस्त तक रिफंड

newsbyline.com

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। निगम की बसें 27 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे एक सहयात्री के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेंगी।

इस आदेश के आने से पहले बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहले से ऑनलाइन और काउंटर से टिकट बुक करा लिए थे। परिवहन निगम ऐसे टिकटों का पैसा 31 अगस्त तक रिफंड करेगा। हालांकि, यह लाभ केवल उन्हीं टिकटों पर मिलेगा जिनमें किसी महिला का विवरण दर्ज होगा। महिला यात्री के साथ दर्ज उनके किसी एक सहयात्री की टिकट राशि भी वापस कर दी जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग के अलावा यदि किसी ने काउंटर से इस अवधि का टिकट लिया है, तो यात्रा समाप्ति के बाद किसी भी काउंटर से 72 घंटे के भीतर रिफंड प्राप्त किया जा सकता है।

परिवहन निगम के एमडी पीएन सिंह ने बताया कि व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यूइंग मशीन (ETIM) को अपडेट कर दिया गया है। मशीन में तीन विकल्प—पे बाई कैश, पे बाय UPI और ‘वुमेन’—रहेंगे। ‘वुमेन’ विकल्प चुनते ही शून्य रुपये का टिकट जारी होगा। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में परिचालक ब्लैंक बुक से यात्रा विवरण दर्ज कर शून्य मूल्य का मैनुअल टिकट जारी करेंगे।

इसके अतिरिक्त, 26 से 31 अगस्त तक 6 दिनों की अवधि में बेहतर सेवाएं देने के लिए चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निगम ने यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे कमांड सेंटर सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए हैं।

टिकट रिफंड की शर्तें एवं प्रक्रिया

  • पात्रता: टिकट में महिला यात्री का नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
  • सहयात्री लाभ: महिला यात्री के साथ केवल एक सहयात्री की टिकट राशि वापस होगी।
  • ऑनलाइन टिकट: रिफंड 31 अगस्त तक किया जाएगा।
  • काउंटर टिकट: यात्रा समाप्ति के बाद 72 घंटे के भीतर किसी भी बस काउंटर से रिफंड लिया जा सकता है।

बस में टिकट कटवाने की नई व्यवस्था

  • ETIM मशीन विकल्प: मशीन में Pay by Cash, Pay by UPI और Women के विकल्प उपलब्ध होंगे।
  • शून्य रुपये का टिकट: ‘Women’ विकल्प चुनने पर शून्य राशि की रसीद निकलेगी।
  • मैनुअल टिकट: मशीन खराब होने पर परिचालक ब्लैंक बुक से शून्य मूल्य का टिकट जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *